फोटो संख्या:55- गांव बुचौली में ग्रामीणों को बीपी के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रो
महेंद्रगढ़। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में विशेष हाइपरटेंशन जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को साइलेंट किलर कहे जाने वाले उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक किया गया।स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी व सोनू की टीम ने शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 87 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच की गई जिनमें से 19 लोगों में बीपी सामान्य से अधिक पाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजबीर सिंह, शेर सिंह, रतिराम, आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा देवी, राजबाला, हेल्पर शारदा मौजूद रही। संवाद