फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

438 किसानों से 26438 क्विंटल गेहूं खरीदा 19-15-58

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली, कनीना, महेंद्रगढ़ की अनाज मंडियों में शनिवार को 438 किसानों से 26438 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। सतनाली अनाज मंडी में 127 किसानों से 15734.5 क्विंटल गेहूं खरीदा। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 21 किसानों से 1104 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। कनीना अनाज मंडी में 290 किसानों से 9600 क्विंटल गेहूं की खरीद
विज्ञापन

सतनाली अनाज मंडी में शनिवार को 127 किसानों से 15734.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मंडी में खरीदे गए गेहूं की पैकिंग एवं उठान का काम भी तेजी से जारी है। मार्केट कमेटी ऑक्सन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि शनिवार को मंडी में 326 किसानों से 15734.5 क्विंटल गेहूं खरीद की गई। उन्होंने बताया कुल 453 किसानों से 58113 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीदे गए गेहूं की पैकिंग एवं उठान का काम भी तेजी से जारी है। अब तक 25 हजार बैग गेहूं का उठान करवाया जा चुका है।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में शनिवार को 21 किसानों से 1104 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। नमी के कारण एक गेहूं की ढेरी का रिजेक्ट किया। शनिवार को 15 हजार बैग का उठान किया गया। हैफेड के परचेजर संजीव कुमार ने कहा कि नियमों के अनुसार गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

कनीना अनाज मंडी में शनिवार को 290 किसानों से 9600 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। 12 हजार बैग का लिफ्टिंग की गई। अब तक 918 किसानों से 26414 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अब तक कुुल 30200 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें