नांगल चौधरी। जननायक जनता पार्टी हलका नांगल चौधरी का कार्यकर्ता सम्मेलन 11 फरवरी को दोपहर एक बजे जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता हलका प्रधान विरेंद्र बनिहाड़ी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर हलका की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन को प्रभावी एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने इस सम्मेलन में पार्टी के हलका नांगल चौधरी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने है। इसी के मद्देनजर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने के लिए यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता हर घर झंडा की नीति पर चलें और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।