फोटो 01 पीएम के कार्यक्रम मन की बात सुनते यतेंद्र राव व कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के भोजावास मंडल के बूथ नंबर 90 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याएं सुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती निरंतर जनसंपर्क और जनसेवा से आती है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 10 युवा और 10 महिला कार्यकर्ताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। संवाद