फोटो संख्या:58- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। आर्य समाज में वेद प्रचार मंडल के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातौली के निर्देशन में साप्ताहिक वैदिक यज्ञ एवं विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने मुख्य पुरोहित तथा कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। डॉ. विक्रांत डागर ने ब्रह्मा का आसन ग्रहण कर यज्ञ संपन्न करवाया। उन्होंने शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैदिक परंपराओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। डॉ. अभिषेक यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद