फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: सतनाली के शहीद स्मृति पार्क में झूले के पोल से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई

Tue, 24 Mar 2026 01:11 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

सतनाली सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने बताया कि पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों ने सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो पार्क में लगे झूले से युवक का शव लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतनाली के शहीद स्मृति पार्क में मंगलवार सुबह सात बजे एक 35 वर्षीय युवक का शव झूले पर फंदे से लटकता मिला। सुबह सैर करने वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सतनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सतनाली सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने बताया कि पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों ने सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो पार्क में लगे झूले से युवक का शव लटका मिला।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 20 मिनट बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को झूले के पाइप से उतारा। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सरपंच प्रतिनधि धर्मबीर के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मृतक के कपड़ों व फोटो से पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें