फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई खामपुरा की टॉपर बेटी मनीषा, मिलीं बधाइयां

विज्ञापन
ट्विटर पर मनीषा को बधाई देते सीएम - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में खामपुरा गांव की बेटी मनीषा ने 499/500 अंक लेकर प्रदेश में टॉप करने पर सोशल मीडिया की छाई हुई है। लोग ट्विटर और फेसबुक समेत अन्य माध्यम से छात्रा को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्विटर अकाउंट पर मनीषा को बधाई संदेश दिया है।
विज्ञापन

छात्रा मनीषा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे सीएम मनोहर लाल का फोन आया था। उन्होंने अच्छे नंबर से पास होने पर बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने किसी प्रकार की कमी होने पर बताने को कहा। मनीषा ने बताया कि इसके अलावा मुख्य सचिव, डीसी आरके सिंह समेत अन्य लोगों ने फोन कर बधाई दी है। बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार की शाम को घोषित हुआ था। जिसमें नारनौल ब्लॉक की गांव खामपुरा निवासी मनीषा ने 499 अंक लेकर प्रदेश में जिला महेंद्रगढ़ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहमा का नाम रोशन किया है। प्रदेश में टॉप करके मनीषा ने जिले की बेटियों का शान बढ़ाया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में परचम लहराने वाली बेटी मनीषा को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। अभिभावक व अध्यापकों को भी बधाई, जिनकी दी हुई सीख से मनीषा ने यह मुकाम हासिल कर उनका नाम रोशन किया। उपायुक्त आरके सिंह ने भी ट्विटर अकाउंट पर मनीषा को बधाई दी। इसके अलावा एसडीएम, सीटीएम, डीईओ समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है। हालांकि लोग इसे लेकर कई प्रकार के कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रतिभाओं के लिए स्कूल मायने नहीं रखता। वहीं कुछ लोग सरकार से सरकारी स्कूलों में संसाधन बेहतर करने को कह रहे हैं।
राज्यमंत्री ने दी बधाई, छात्रा को 21 हजार रुपये देने की घोषणा
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में टॉप रहने वाली जिले की बेटी मनीषा को दूरभाष पर बात करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने मनीषा को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

छात्रा की माता सुनीता देवी व पिता मनोज कुमार को बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी। इनके अलावा उन्होंने जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देने की घोषणा की। छात्रा मनीषा ने साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से कम नहीं है। छात्रा का मानना है कि यदि लक्ष्य को साध कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि छात्रा ने न केवल अपने स्कूल, गांव व जिले का नाम रोशन किया अपितु पूरे प्रदेश में अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए सभी बेटियों को यह संदेश दिया कि कड़ी मेहनत से सब संभव है। छात्रा की इस उपलब्धि पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने छात्रा को 21 हजार, जिले में प्रथम को 11 हजार, द्वितीय व तृतीय को 5100-5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें