फोटो नंबर-13अमर उजाला द्वारा आयोजित रक्तदान शिवर में रक्तदाताओं को बैज लगाते सीटीएम मंजीत कु
- फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।
नारनौल। लघु सचिवालय स्थित रेडक्रॉस भवन में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 34 युवकों ने रक्तदान किया। सीटीएम मंजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि नगराधीश मंजीत सिंह ने मौजूद रहे। वहीं अध्यक्षता किसान युवा क्लब के संस्थापक विनीत पिलानिया ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि किसान युवा क्लब से अमित सिंह, मोहित भारद्वाज, सचिन बापडौली, पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा व बीकेएन कॉलेज के प्राचार्य अनिल यादव मौजूद रहे। इन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अमित सिंह ने कहा कि रक्तदान हर इंसान को करना चाहिए। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी से एसपी सिंह व प्रेम कुमार, नागरिक अस्पताल की टीम, प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट से डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी, युवा साथी ग्रुप से टिंकू प्रधान, माता सती वेलफेयर समिति के प्रधान सिकंदर गेहली, नीडी हेल्प ग्रुप से मनीष गोगिया, झल्लूराम मेमोरियल ट्रस्ट से प्रधान राजेश यादव, श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल, सतपाल शर्मा, आशीष शर्मा व अजीत यादव आदि ने विशेष योगदान दिया।