फोटो 30जेएनडी31-कम्युनिटी सेंटर में लगे शिविर में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रो
जींद। युवा विकास समिति की ओर से वीरवार को एलआईसी बिल्डिंग के सामने स्थित कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 61 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी नागपाल ने कहा कि रक्त की पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। समिति अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू ने बताया कि संस्था लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में रक्त की कमी दूर करने का प्रयास कर रही है। संवाद