नारनौल। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग एवं नशा मुक्त अभियान के तहत वीरवार को गांव दुलोठ जाट और सिलारपुर थाना अटेली तथा मोहल्ला मिश्रवाड़ा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ एवं नशीली दवाइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद