फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना सीएचसी में बनेगा ब्लड बैंक, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- उप नागरिक अस्पताला कनीना--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग की ओर से ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अब विभाग ने प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यालय भेजी है। मार्च के अंत तक प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। कनीना में साल 2022 में मरीजों के लिए लाए जाने वाले रक्त को सुरक्षित रखने के लिए एक रेफ्रिजरेटर लाया गया था।
अब विभाग की ओर से यहां पर ब्लड बैंक स्थापित करवाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया। प्रस्ताव में 30 यूनिट रक्त भंडारण क्षमता लिखी गई है।
विज्ञापन

अगर कनीना में ब्लड बैंक बनेगा तो कनीना के साथ महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र की आबादी को भी इसका लाभ मिलेगा। ब्लड बैंक के लिए एक कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अब पैथोलॉजिस्ट व ट्रेनी डॉक्टर की नियुक्ति होने पर संस्थान को ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल जाएगा।
विभाग की टीम भी पिछले साल जगह का निरीक्षण कर चुकी है और बैंक के लिए एक कमरा भी पास कर चुकी है। इस बैंक के बनने में 2 लाख रुपये लागत आने की संभावना है।
इसके बाद रक्तदान आदि का रक्त यहीं पर एकत्र किया जाएगा। साथ ही मरीजों के तीमारदारों व कर्मचारियों को नारनौल की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनके समय की भी बचत होगी और रक्त की सुविधा भी पास में मिल जाएगी।
-
-वर्जन:
सीएचसी में ब्लड बैंक बनाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसको जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। पिछले साल ही विभाग की टीम ने दौरा कर जगह फाइनल की थी। अब मार्च माह में प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद तीन खंडों की आबादी को लाभ मिलेगा।- डॉ. रेणू वर्मा, एसएमओ, सीएचसी कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें