नारनौल। पुलिस द्वारा सीलिंग प्लान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की गई। पीसीआर-राइडरों पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। चेकिंग पार्टियों द्वारा टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले भर में वाहनों की जांच की गई। सीलिंग प्लान जिले के आम नागरिकों को सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।