फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 20 जुलाई से शुरू होगा ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के स्कूलों में 20 जुलाई से चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू होगा। 20 और 21 जुलाई को पुरुष वर्ग तथा 22 और 23 जुलाई को महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन नारनौल, नांगल चौधरी, कनीना, अटेली और महेंद्रगढ़ ब्लॉक में होगा। एईओ विक्रम सिंह ने बताया कि कनीना ब्लॉक की प्रतियोगिताएं ककराला स्कूल, अटेली की बीआर पब्लिक स्कूल बाछोद, महेंद्रगढ़ की आरपीएस स्कूल, नांगल चौधरी के गांव कांवी और नारनौल के गांव हमीदपुर स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि अंडर-14 वर्ग में वर्ष 2013 या उसके बाद, अंडर-17 में 2010 या उसके बाद और अंडर-19 में 2008 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
सभी खिलाड़ियों के लिए एज वेरिफिकेशन टेस्ट अनिवार्य होगा। जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। एक खिलाड़ी केवल एक ही आयु वर्ग में हिस्सा ले सकेगा। गलत जानकारी देने पर टीम को दो वर्ष के लिए प्रतियोगिताओं से बाहर किया जा सकता है। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें