फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा की गांव चलो अभियान को लेकर हुई बैठक

Sun, 28 Jan 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबो​धित करते संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा।
विज्ञापन
नारनौल। पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की जिला बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला की भाजपा कार्यकारिणी उपस्थित रही। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में भाजपा हरियाणा के संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा का मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को उद्बोधन मिला।
विज्ञापन

संगठन महामंत्री ने बताया कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। इसी सोच के साथ 4 से 11 फरवरी के बीच भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में प्रत्येक गांव व बूथ पर 24 घंटे के लिए प्रवास करेंगे व पार्टी की गरीब कल्याण नीति रीति व सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे तथा लोगों से संवाद करेंगे। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक के रूप में यतेंद्र राव जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया है। प्रो. रामबिलास ने कहा जहां आज पूरा भारत राममय है व प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयासशील रहते हैं ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति से सीधे जुड़ेगा व उनकी समस्याओं को समझेगा। जिससे उसे हल करने में बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें