फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला आरक्षण बिल कांग्रेस द्वारा गिराए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 13 महिला आरक्षण बिल कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा गिराए जाने पर विरोध प्रदर्श
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ ने महिला आरक्षण बिल कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा गिराए जाने पर गर्ल्स कॉलेज के पास विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में गिराकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने भारी पाप किया है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि यह केवल सरकार का विरोध नहीं बल्कि देश की महिलाओं के अधिकारों का अपमान है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा सुधारों का विरोध करते रहे हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जिला मंत्री मनीष संघी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, कार्यालय मंत्री संजय अमन, जिला आईटी सदस्य दीपेश सैनी, जेपी सैनी, सुशील चौटाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें