फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा की जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो 8भाजपा की जीत पर लड्डू बांटते भाजपा कार्यकर्ता।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पुल बाजार के भाजपा समर्पित व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मनोनीत पार्षद जगदीश पासी व अशोक अग्रवाल बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद जगदीश पासी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास है। इस मौके पर पूर्व पार्षद भगवान दास, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी सभा संजय सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक गौतम, रविंद्र शर्मा, नमन शर्मा, भारत सैनी, योगेश शर्मा सहित अनेक व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें