फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश में लगाएगी जीत की हैट्रिक : कंवर सिंह

Wed, 02 Oct 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- वि​भिन्न गांवों में  ग्रामीणों को संबो​धित करते  भाजपा  प्रत्याशी कंवर सिंह--स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी। लोगों को अपने छोटे-मोटे कामों के लिए बार-बार गुरुग्राम व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। आपके बीच का नेता आपके बीच ही रहेगा। यह विचार भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने विधान सभा क्षेत्र के गांव श्यामपुरा, बुचौली, खातोदड़ा, मांडोल, सुरजनवास, माजरा खुर्द, मोहल्ला कुम्हारान व चौक मोहल्ला में लोगों को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा करीब 50 वर्ष से नहरी पानी को तरस रहा था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा ने जिला के प्रत्येक गांव में नहरी पानी पहुंचाया है। अब भाजपा सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस बार मुख्यमंत्री से मिलकर गांव माजरा कलां के समीप दोहान नदी में जवाहर लाल कैनाल को अतिरिक्त पानी डालने के प्रोजेक्ट का मंजूरी दिलाई थी। पहले यहां के किसान पानी के लिए तरस रहे थे। सरकार बनने के बाद जो घोषणाएं भाजपा के संकल्प पत्र में की गई है वे सभी एक-एक करके हरियाणा प्रदेश में लागू की जाएगी। समूचे हरियाणा प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य करना है। प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाना है तो इसलिए सभी पांच अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करें। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी और यह हरियाणा प्रदेश के लिए एक नया इतिहास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें