फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Sun, 29 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल नांगल सिरोही में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। वक्ता जीत सिंह कलवाड़ी व जेपी सैनी रहे। कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति व केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
अजीत सिंह कलवाड़ी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मानना था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे व इसी सिद्धांत के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनका बलिदान देश की एकता के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
विधायक कंवर सिंह यादव ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर अपने विचार रखे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। पार्टी की विचारधारा देशहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की ताकत से पार्टी ने देश के हर कोने में पहचान बनाई है।

मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए एकात्म मानववाद के सिद्धांत मानव और समाज के समग्र विकास की बात करते हैं।
भाजपा संगठन की रीति-नीति और अनुशासन से सेवा कार्य करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, प्रदीप कुमार, अमरसिंह, मोहनलाल, चंद्रकला, दीपक कुमार, डॉ नरेश कुमार, राजेश सिंह खेड़की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें