फोटो नंबर-22भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते राकेश शर्मा एडवोकेट। स्त्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता छोटेलाल पूर्व सरपंच डोहर ने की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने सुझाव रखे।
इसके बाद नारनौल विधानसभा से संगठन के प्रत्याशी के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने राकेश कैलाश चंद शर्मा का नाम एक स्वर में रखा। बैठक में मुख्य वक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर सुदर्शन बंसल, फौजदार, जगदीश वर्मा, नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, भूषण मंडल अध्यक्ष सतवीर गुर्जर, हुडिना मंडल अध्यक्ष हरकेश यादव, कप्तान रमेश, सदाराम यादव मौजूद रहे।