फोटो नंबर-23मेला कमेटी के नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते लोग।
नारनौल। भाद्रपद की अमावस्या पर कुश्ती व मेले के आयोजन को लेकर रामकरण दास कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजली विभाग से सेवानिवृत्त जयनारायण सैनी द्वारा की गई।
जयनारायण सैनी ने बताया कि महात्मा रामकरण दास जी की स्मृति में हर वर्ष भाद्रपद की अमावस्या पर मेले व कुश्ती का आयोजन किया जाता है। इस बार मेले का आयोजन आगामी 2 सितंबर को किया जाएगा। बैठक में मेला कमेटी ओर कमेटी के प्रधान पद के लिए विचार विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति से गोबिंद राम आढ़ती को प्रधान चुना गया। इस अवसर पर राकेश प्रधान, देवेंद्र सैनी, सत्यनारायण सैनी,कृष्ण,पंकज किरोड़ीवाल, राकेश यादव, रमेश सैनी, अजय, रामनिवास ढाणी, राकेश और विनीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।