फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए बनाई टीमें : डॉ. यतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोगों को एकत्रित कर केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने और भाजपा की लोकप्रियता को कम करके दिखाने का रहा है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस नए नए हथकंडे अपना रही है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। डॉ. राव ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने और आमजन को जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया है। ये टीमें जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार की सच्चाई सामने रखेंगी और सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें