बीजेपी जिला प्रधान राकेश शर्मा को मिठाई खिलाते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
बीजेपी ने महेंद्रगढ़ जिले का प्रधान घोषित कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा को जिला प्रधान बनाया गया है। शर्मा पहले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य के साथ सह प्रभारी मध्य प्रदेश थे। इससे पहले भाजयुमो के जिला प्रधान व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। व्यवसाय में सरस्वती बाल मंदिर स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पूजा स्टोन क्रशर भी है। सुबह बीजेपी प्रधानों की लि स्ट जारी होते ही राकेश शर्मा को बधाई देने वालों की लाइन लग गई। उनके नसीबपुर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मुंह मिठा किया।