फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नारनौल में भाजपा प्रत्याशी पर अधिकारियों से प्रचार करवाने का लगा आरोप, चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

Wed, 25 Sep 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी भी सरकारी अधिकारियों से चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करवाने का आरोप लगा चुकी है। जिसका भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने से नेताओं ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सभी पार्टी के नेता जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रत्याशियों के प्रचार पर भी नजर रख रहे हैं। ऐसा ही कुछ नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी और उनके अधीनस्थों पर भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसके बारे में जजपा प्रत्याशी इंजीनियर राव ओमप्रकाश ने चुनाव आयोग को 24 सितंबर को एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि इस बारे में कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी भी सरकारी अधिकारियों से चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करवाने का आरोप लगा चुकी है। जिसका भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि चुनाव आयोग शिकायत मिलने के बाद हरकत में आया और जांच शुरू करवा दी।

जब इस बारे में नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के आरओ रमित यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में शिकायत मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें