फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर को महेंद्रगढ़ जिले से मिले 5,82,735 वोट

Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना का कार्य मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसके लिए जिले में आईटीआई गर्ल्स व पीआर सेंटर में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा ओलंपिक क्लब हॉल में ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना की गई। एक बार फिर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से तीसरी बार धर्मबीर चौधरी ने जीत दर्ज की है। महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा के धर्मबीर सिंह को 5,82,735 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राव दानसिंह को 5,41,926 वोट मिले।
महेंद्रगढ़ में 65.39 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। भाजपा प्रत्याशी ने महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीट पर बढ़त बनाकर रखी। अगर ऐसा कहे कि महेंद्रगढ़ का मतदाता हमेशा भिवानी पर मेहरबान रहा है। इससे पहले भिवानी की प्रत्याशी श्रुति चौधरी को सांसद बनाया। वहीं अब लगातार तीसरी बार चौधरी धर्मबीर को संसद में पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ जिले में मिले प्रत्याशियों को वोट

प्रत्याशी पार्टी महेंद्रगढ़ जिले में मिले वोट

धर्मबीर सिंह भाजपा 582735

राव दानसिंह कांग्रेस 541926

बहादुर सिंह जजपा 15076

सुनील कुमार शर्मा बसपा 6239

सुभाष आरजेएलपी 4663

हेमंत निर्दलीय 3867

सीमा निर्दलीय 2961

वेद प्रकाश निर्दलीय 1897

आनंद कुमार बीजेकेपी 1642

योगबीर सिंह निर्दलीय 1473

वर्षा निर्दलीय 993

बलवान पीपीएफई 854

रोहताश एसयूएसएफ 637

जय सिंह निर्दलीय 442

भारत भूषण बीएससीएचपी 440

इंजीनियर महावीर सिंह यादव निर्दलीय 406

जगदीश निर्दलीय 219

नोटा 5197


ऐसे रहे हैं 2009 के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के चुनाव







वर्ष 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने जीत हासिल की थी। श्रुति चौधरी को 3,02817 वोट मिले, जो कुल मतदान के 35.03 प्रतिशत थे। वहीं दूसरे नंबर पर इनेलो से अजय चौटाला को 2,47,240 वोट मिले, जो 28.60 प्रतिशत थे। 2014 में धर्मबीर सिंह भाजपा से जीते थे। धर्मबीर सिंह को 4,04,542 वोट मिले, जो कि कुल मतदान में से 39.26 प्रतिशत थे। इनेलो के राव बहादुर सिंह को 2,75,148 वोट मिले, जोकि कुल मतदान में से 26.70 प्रतिशत थे। वहीं तीसरे नंबर पर श्रुति चौधरी रही। उनको 2,68,115 वोट मिले, जो कि 26.02 प्रतिशत थे। 2019 के चुनाव में भाजपा के धर्मबीर सिंह ने दोबारा जीत हासिल की। इस बार 7,36,699 वोट मिले, जो कि 63.45 प्रतिशत थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को 2,92,236 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 25.17 रहा था। 2024 के चुनाव में भाजपा के धर्मबीर सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की। इस दौरान धर्मबीर चौधरी को 582735 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस से राव दानसिंह को 5,41,926 वोट मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें