फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा पर महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो संख्या:66 सत्यवीर झूकिया।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकीया ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वास्तव में महिलाओं के हितों से कोई सरोकार नहीं है बल्कि वह इस मुद्दे का केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सच में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो इसे तुरंत प्रभाव से लागू करे। उन्होंने सुझाव दिया कि देश की लोकसभा की 543 सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं, और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कानूनों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार लागू करती है न कि जनता के हित में।
महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने में देरी क्यों की जा रही है जबकि इसका प्रस्ताव पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय लाया गया था। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें