फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 150 महिला खिलाड़ियों के बीच बीजेडी ने जीती सेपक टकरा चैंपियनशिप

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17मुकाबले के दौरान गेंद को किक लगाती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। गांव महरमपुर स्थित बाबा जोधा दास स्पोर्ट्स एकेडमी में जिलास्तरीय अस्मिता महिला सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महरमपुर की बीजेडी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जिले के 15 क्लबों की कुल 150 महिला खिलाड़ियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। सेपक टकरा को किक वॉलीबॉल भी कहा जाता है। यह खेल वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन का मिला-जुला रूप है। इसमें खिलाड़ी हाथों का उपयोग किए बिना पैरों, घुटनों, छाती और सिर से गेंद को नेट के पार भेजते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी और गांव महरमपुर की सरपंच मनीषा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महासचिव शमशेर सिंह सरोहा, कार्यकारी सदस्य अशोक कुमार और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हनुमान यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराम और नरेश ढिल्लों ने की। प्रतियोगिता के दौरान कुल 14 रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में बीजेडी ने बीजेबी क्लब को 2-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में माता मरियम विद्यालय ने स्टार स्पोर्ट्स अकादमी को 2-1 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

फाइनल मैच बीजेडी और माता मरियम विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः बीजेडी की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बीजेडी टीम प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।
एसोसिएशन के सचिव अंकित कुमार और कोषाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह लीग खेलो इंडिया के तहत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का एक उपक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेल से जोड़ना है। साथ ही, उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्हें जिला और राज्य स्तर पर पहचान दिलाना भी इसका लक्ष्य है।

मुकाबले के दौरान सभी खिलाड़ियों ने योजना के अनुसार खेला और बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहे। जीत से आगामी प्रतियोगिता के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।-सुधा

फाइनल में अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। कुछ समय के लिए हमने बढ़त दर्ज की थी, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हम मुकाबले से दूर हो गए। आगामी प्रतियोगिता में बेहतर करने का प्रयास रहेगा। -अमन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें