फोटो संख्या:52- गीता भवन मंदिर में पूजा करते श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के सदस्य--स्रोत-- स
महेंद्रगढ़। महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती का अवतरण दिवस श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति द्वारा गीता भवन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि स्वामी पिछले 55 वर्षों से लगातार श्रीमद्भागवत कथा व प्रवचन द्वारा में ज्ञान की अलख जगाते रहे हैं।समिति के सबसे पुराने शिष्य हरिराम मेहता ने बताया कि स्वामी विज्ञानानंद 114 वर्ष के हो चुके हैं। इस अवसर पर राम प्रकाश शर्मा, सतीश बोहरा, ओम प्रकाश चनेजा, राजेंद्र पोपली, अरविंद खेतान, सुनील कानोडिया, कुलदीप यादव, प्रदीप मेहता, गौरव मेहता, परमानंद अग्रवाल, राजेंद्र गौड़, दीपक मेहता, शांति, रामकली अग्रवाल, प्रेरणा यादव, मीना गर्ग आदि मौजूद रहीं।