फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सूद चुकाने में खत्म हो गया बिरेंद्र

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। रुपये चुकाने के बाद भी सूदखाेरों के तकादे से परेशान एक व्यक्ति ने जहर निगलकर जान दे दी। व्यक्ति ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें आत्महत्या के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी की ढाणी बानिया के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह चालक का काम करता है। उसके चाचा बिरेंद्र (55) खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसे सूचना मिली कि चाचा राव तुलाराम चौक से देवनारायण चौक की तरफ अचेत पड़े हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो देखा चाचा खेत में मृत पड़े थे। पास में एक जहर की शीशी पड़ी थी। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला।
सुसाइड नोट में लिखा है कि बिरेंद्र ने नसीबपुर गांव के उमेद और सुनील से रुपये लिए थे। 10 रुपये सैकड़ा के हिसाब से उन्होंने पैसे चुका भी दिए थे, लेकिन इसके बाद भी दोनों और पैसे मांग रहे थे। आरोपियों ने 10 रुपये सैकड़ा के हिसाब से एक लाख रुपये की चार कनाल जमीन भी ले ली। इसके बाद भी धमकी दे रहे हैं। ऐसे में मरने के सिवा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें