फोटो नंबर-04गोशाला में गायों के लिए हरा चारा काटते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। गोसेवा मंडल के सानिध्य में बुधवार को श्री अनाथ गोशाला नारनौल में गोमाता के लिए हरे चारे की सवामनी लगाई गई। राव दिलीप सिंह ने अपनी सास केसर देवी की आत्मा की शांति के लिए लगाई है।
मंडल के सदस्यों ने पक्षियों को दाना व गोमाता को हरी सब्जी व दलिया खिलाया। कैलाश पहलवान व सज्जन यादव ने कहा कि सवामनी करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं और घर में खुशियां आती हैं। इस मौके पर गोशाला प्रधान आकाश यादव, प्रधान सतपाल यादव, मंडल संस्थापक मुकेश वालिया, धर्मेंद्र चौधरी, संजू, सज्जन सिंह, सुभाष शर्मा, राजेश यादव, नितिन गुप्ता व गौतम गोयल उपस्थित रहे।