फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पर्ल्स समूह जमीन घोटाले में विक्रेता व खरीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- प्लर्स ग्रुप के इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान मंदीप काजला-स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव माधोगढ़ में हुए जमीन घोटाले में सतनाली थाना पुलिस ने खरीदार व विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पर्ल्स ग्रुप के इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान ने तत्कालीन तहसीलदार व पटवारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोनों के साथ-साथ तीन गवाहों के खिलाफ मामला दर्ज करने व इस रजिस्ट्री को रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ में पर्ल्स ग्रुप की कुल 185 एकड़ भूमि है। वहीं इन्वेर्स्ट्स के रूप में गांव माधोगढ़ व आसपास के करीब 150 से अधिक लोगों ने इस कंपनी में पैसा लगाया था, जिसके बांड भी लोगों के पास सुरक्षित हैं। सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से 25 जुलाई 2016 से खरीद व बिक्री पर रोक के बावजूद भी महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ में 10 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री हो गई।
गांव माधोगढ़ में 10 एकड़ भूमि बिक्री के मामले में खरीदार कुलवंत यादव निवासी मीराबाग नई दिल्ली व विक्रेता योगेश निवासी डिगरोता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पर्ल्स ग्रुप के इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान मंदीप काजला निवासी हिसार का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बावजूद भी कुछ लोगों ने मिलीभगत करके अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री कर दी। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी व तीन गवाहों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर 2018 को माधोगढ़ गांव की भूमि की जो रजिस्ट्री हुई है उसमें गवाह के रूप में रोहताश नंबरदार निवासी माधोगढ़, सुनील निवासी माधोगढ़ व हेमसिंह निवासी डिगरोता शामिल हुए थे। सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से रोक, सीबीआई की निगरानी के बावजूद इस भूमि की रजिस्ट्री होना संदेह के दायरे में है। इस मामले की शीघ्रता से जांच की जाए तथा तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी व गवाहों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ में है पर्ल्स ग्रुप की 185 एकड़ भूमि
पर्ल्स ग्रुप के इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान मंदीप काजला ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के गांव माधोगढ़ में पर्ल्स ग्रुप की ओर से वर्ष इन्वेस्टर्स की राशि से 185 एकड़ भूमि की खरीद गई गई थी। अब इस जमीन पर कुछ लोगों की ओर से फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर खरीद फरोख्त कर निर्माण तक कर लिया गया है, जबकि सर्वाेच्च न्यायालय, सीबीआई व लोढ़ा कमेटी की और से चल रही विभिन्न चरण की जांच के बावजूद भी इस भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है। उनकी मांग है कि जल्द से इसकी जांच कराई जाए तथा जमीन की इस रजिस्ट्री को रद्द किया जाए।
पुलिस जांच शुरू, तहसील कार्यालय से खंगाला जा रहा है रिकाॅर्ड
इस मामले में महेंद्रगढ़ डीएसपी मोहम्मद जमाल की ओर से जांच की गई थी। इसके बाद सतनाली थाने में कुलवंत यादव व योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है। सतनाली थाना प्रभारी सज्जन वशिष्ट का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही तहसील कार्यालय से इस रजिस्ट्री व अन्य प्रकार का रिकार्ड लिया जाएगा। जांच के आधार पर जो खुलासा होगा उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फोटो संख्या:62- प्लर्स ग्रुप के इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान मंदीप काजला-स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें