फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन चंद्र पाल के विचार आज भी प्रासंगिक : धर्मपाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विज्ञान मंच के कार्यालय में शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि विपिन चंद्र पाल ने स्वराज, स्वदेशी और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक के साथ उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन को गति दी। उन्होंने पत्रकारिता और जनसभाओं के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। शर्मा ने कहा कि उनके निर्भीक विचार, सामाजिक समानता और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें