फोटो नंबर-01झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को मिठाई वितरित करते क्लब सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स ने ‘हर आंगन दिवाली, हर चेहरे पर खुशहाली’ मिशन के तहत शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों और बच्चों को मिठाइयां वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। क्लब प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा कि दीपावली का असली संदेश दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाना है। त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर नरेश गोगिया, उपप्रधान अनिल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मोहन सैनी, विनय जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद