फोटो संख्या:73- कनीना में चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाता दुकानदार--संवाद
कनीना। कनीना मंडी में रात के समय चोर एक आढ़त की दुकान में ताला तोड़कर घुस गए। चोर दुकान से एक बाइक, लैपटॉप, नकदी, दस्तावेज व मोबाइल का सामान ले गए। कनीना वार्ड नंबर सात निवासी सुभाष चंद्र ने कनीना शहर पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने पुरानी अनाज मंडी में बनारसी दास सुभाष चंद के नाम से आढ़त की दुकान कर रखी है। 22 फरवरी को अपनी दुकान बंद करके घर पर सो गया था।
23 फरवरी को सुबह करीब छह बजे दुकान की छत पर बने मकान से उठकर नीचे आया तो देखा कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ व दुकान के बाहर सामान बिखरा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। दुकान में खड़ी एक बाइक व दस्तावेज भी बाइक के अंदर रखे हुए थे। 2 लैपटॉप, लगभग 2 हजार रुपये नकदी व मोबाइल का सामान भी चुरा कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत दी है।