नारनौल। बजाज हास्पिटल के सामने से दिन दहाड़े चोर मोटरसाइकिल उड़ा कर ले गए। पुलिस ने मालिक की शिकायत मामला दर्ज कर लिया है। गांव गनियार निवासी रामपत ने बताया कि वह बजाज हास्पिटल में इलाज के लिए गया था। मोटरसाइकिल हास्पिटल के बहार खड़ी कर चिकित्सक के पास चला गया। दवाई लेने के बाद बहार आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली।