फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन की भेंट चढ़ी सीएम की रैली

Wed, 24 Feb 2016 01:29 AM IST
नारनाैल ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीएम की 25 फरवरी को सब्जी मंडी में होने वाली रैली भी जाट आरक्षण आंदोलन की भेंट चढ़ गई। जिसके चलते अब महेंद्रगढ़ के लोगों को क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली नई परियोजनाओं के लिए इंतजार करना होगा। क्षेत्र के लोग उम्मीद लगा रहे थे कि उन्हें सीएम की रैली के बाद आईएमटी, बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा दिए जाने की घोषणाएं सुनने को मिलेंगी। लेकिन एकाएक उग्र हुए जाट आंदोलन के कारण यह रैली स्थगित कर दी गई। रैली को लेकर शिक्षामंत्री के द्वारा सभी तैयारियां भी पूरी करवा दी गई थी। वहीं क्षेत्र के लोगों को न्योता भी भिजवा दिया गया था। रैली स्थल व हैलीपैड का डीसी और एसपी दो बार दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके थे। ऐसे में रैली के स्थगित होने के कारण उम्मीदों पर ब्रेक लग गए हैं। वहीं नई तारीखों की घोषणा भी अभी नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब यह रैली मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होगी। रैली स्थगित हेेने की पुष्टि भाजपा के जिला प्रधान कंवर सिंह यादव ने की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आह्वान पर महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में 25 फरवरी को आयोजित होने वाली रैली प्रदेश में चले आरक्षण संबंधित आंदोलन के कारण रद्द कर दी गई है। रैली के बारे में नई तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें