नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड पर बैंक के सामने से बैंक कर्मचारी की बाइक चुरा ली। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सलामपुरा निवासी सत्य नारायण ने बताया कि वह रेवाड़ी रोड पर स्थित एक निजी बैंक का कर्मचारी हैं। सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वह बाइक को बैंक के एटीएम बूथ के बाहर खड़ी करके बैंक में चले गए। काम समाप्त करके करीब एक घंटे बाद जब वह लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी। संवाद