नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध हथियार के बल पर लगातार लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार की शाम को मेडिकल स्टोर से अपने घर जा रहे एक केमिस्ट से रिवाल्वर के बल पर नकदी, मोबाइल, बाइक व जरूरी कागजात लूट ली। पीड़ित केमिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में शिमली ईस्माइलपुर निवासी मालाराम ने बताया कि उन्होंने भोजावास में मेडिकल स्टोर कर रखा है। वह शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने अपने घर के लिए निकले थे। वह अभी दुकान से 1 किलोमीटर दूर ही गए थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए आए और उनकी बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने रिवाल्वर तानते हुए उनसे मोबाइल मांगने लगा। इसके बाद उसने जेब से उनका मोबाइल व पर्स निकाल लिया। इसके बाद वे बाइक लूटकर भोजावास की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उनके पर्स में लगभग 3200 रुपये व आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक सहित जरूरी कागजात थे।