फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला के गले सोने की चेन तोड़कर भाग गए बाइक सवार

Mon, 10 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। नारनौल शहर में बीते 15 दिन में 6 घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर वारदातों में बाइक पर दो युवक घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों मोहल्ला माली टीब्बा में एक युवती के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में मोहल्ला माली टिब्बा निवासी प्रियंका ने बताया कि वह 7 जून को अपनी भाभी के साथ खरीदारी के लिए बाजार गई थी। शाम के करीब 7.15 बजे खरीददारी करके वापस घर आ रही थी। इस दौरान वह आर्य समाज मंदिर मोहल्ला खडखड़ी के पास दो युवक उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। शहर में बीते 15 दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें