फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चाईनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी, पत्नी के साथ जा रहे थे गांव

Fri, 02 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:82- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ घायल पवन को लेकर जाते परिजन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रिवासा पुल पर बाइक सवार युवक की चाईनीज मांझे से गर्दन कट गई। युवक को गंभीर हालत में महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को शाम छह बजे के करीब भिवानी जिले के तौशाम क्षेत्र के गांव किरावड़ निवासी पवन अपनी पत्नी के साथ नारनौल क्षेत्र के गांव पांचनौता से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान जब वह रिवासा पुल पर पहुंचे तो अचानक मांझे की रील गर्दन में फंस गई, जिसके कारण बाइक गिर गई। युवक को गंभीर अवस्था में विष्णु डाबड़ पूर्व सरपंच गांव देवनगर ने अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विष्णु डाबड़ ने बताया कि शाम छह बजे जब वह गांव आकोदा में आयोजित एक कार्यक्रम से वापस अपने गांव आ रहे थे तो गाड़ी से कुछ ही दूरी पर एक युवक अचानक बाइक से गिर गया। जब नजदीक जाकर देखा तो युवक की गर्दन से काफी खून बह रहा था तथा उसकी पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। उसने अपनी गाड़ी में बैठाकर युवक को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। युवक मजदूरी का काम करता है व गांव पांचनौता से अपने गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें