फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी कबड्डी में दौंगड़ा अहीर की टीम विजेता

Fri, 02 Aug 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- नर्सरी खेल कबड्डी दौंगडा अहीर में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक ---स्रोत-
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा सरकार के खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में खेल नर्सरी कबड्डी का चयन होने के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौंगड़ा अहीर के खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में कई टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

कबड्डी मैच का शुभारंभ ग्राम सरपंच बबरूभान बोहरा, प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने टास द्वारा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान कुलदीप यादव ने शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 7100, द्वितीय को 5100 व तृतीय टीम को 3100 रुपये का नकद राशि व ट्राफी से सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में दौंगड़ा अहीर की टीम प्रथम, पाथेड़ा की टीम द्वितीय व दौंगड़ा अहीर जूनियर टीम तृतीय रही। मुख्य अतिथि कुलदीप यादव ने कबड्डी खेल नर्सरी में प्रशिक्षण लेने वाले 65 खिलाड़ियों को कबड्डी किट वितरित किए। खेल प्रशिक्षक बंटी कुमार राजपूत की विशेष सराहनीय भूमिका रही। पूर्व प्रधान कुलदीप यादव ने कहा कि खेलों से आपसी सहयोग, प्रेम और भाईचारे का निर्माण होता है और देश के नौजवान शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक रूप से सशक्त बनते और एक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में विशेष भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार यादव, भाजपा नेता मामन प्रधान, राजपाल यादव, कैप्टन लीला राम, दिनेश कुमार पंच, रघुबीर, नरेश यादव, प्राचार्य जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें