फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 31 May 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हसनपुर से कुलताजपुर के बीच शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे युवक घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव ढोसी निवासी सुनील (22) और संदीप (18) बाइक पर सवार होकर गांव हसनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर शुक्रवार रात वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब 9.30 बजे अभी हसनपुर से कुलताजपुर के बीच पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं संदीप बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। चिकित्सकों ने घायल संदीप का प्राथमिक उपचार किया और पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें