फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
फोटो नंबर 08--- नारनौल के निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती चाइनीज माझे से घायल नवीन । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। पतंगबाजी में इस्तेमाल आने वाला चाइनीज मांझा जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार की शाम गांव सेका की ओर बाइक से जा रहे पटीकरा निवासी नवीन (37) चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वे आईसीयू में हैं। उनकी हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन

घायल युवक के बड़े भाई भोलाराम ने बताया कि नवीन सोमवार की देर शाम वह बाइक से गांव सेका की ओर जा रहा था। इस दौरान वह पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। घटना में उसका दाएं तरफ का कंधा और छाती पर जख्म हो गया। वह मौके पर गिर पड़ा। वहां खेल रहे कुछ बच्चों ने उसको उठाकर गांव सेका में स्थित एक क्लीनिक पर लेकर गए तथा नवीन के परिजनों को फोन किया। कंधे में गहरा जख्म होने की वजह से चिकित्सक ने नारनौल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर उसके कंधे की नस का ऑपरेशन किया गया। नवीन आईसीयू में है। उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। भोलाराम ने बताया कि प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर पाबंदी लगाई है लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। कहा कि संयोग से चाइनीज मांझा गले में नहीं फंसा अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी।
चाइनीज मांझा का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
नारनौल। जिलाधीश डॉ. जयकृष्ण आभीर ने चाइनीज मांझे पर 24 सितंबर तक प्रतिबंध लगाया है। इसके ळिए धारा 144 लागू की गई है। जिलाधीश ने कहा कि अगर कोई इन आदेशों के उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चाइनीज मांझा बेजुबान पशु पक्षियों के साथ ही मानव जीवन के लिए खतरा है। इस मांझे से जिले में भी लोगों के घायल होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। अगर कोई इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम, नगर परिषद, नगरपालिका के अधिकारियों और पुलिस को निर्देश दिया है कि वे चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें