फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख घरों में फहराएगा तिरंगा : उपायुक्त

विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया की जयंती पर मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह तथा अधिकारियों ने जिले के लगभग सभी दो लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75 वां वर्ष उल्लास के साथ मना रहा है। हम सब प्रेरक की भूमिका में इस अभियान को गांव-गांव, गली-गली तथा घर-घर तक लेकर जाएंगे। 15 अगस्त तक सभी विभागों की ओर से विविध कार्यक्रम कराए जाएंगे। सभी गांवों की राशन की दुकानों पर 50 हजार झंडे भिजवाए जा चुके हैं। यहां से 20 रुपये में झंडा खरीदा जा सकता है। इस झंडे का साइज 30 बाई 20 इंच रहेगा।
कहा कि जिले में लगभग 2 लाख घर हैं। 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाना है। सरकार की तरफ से लगभग 80 हजार झंडे आएंगे। शेष झंडे जिले के विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से मंगवाए जाएंगे। कोई भी नागरिक इसमें अपना सहयोग दे सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी रेडक्रॉस के खाते में अपना सहयोग दे सकता है। इच्छुक नागरिक पंजाब नेशनल बैंक, कोर्ट रोड, नारनौल के खाता संख्या- 3335000102215487 में राशि जमा करवा सकता है। बैठक में नगराधीश डॉ. मंगल सैन, एक्सईएन बीएंडआर अश्विनी कुमार, सचिव रेडक्रॉस श्यामसुंदर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
तीन से पांच अगस्त तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
डीसी ने बताया कि सरकार ने कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं। मंगलवार को पिंगली वेंकैया की जयंती पर कार्यक्रम हुए हैं। स्कूलों की असेंबली में भी कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसी तरह एक से सात अगस्त तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी। तीन अगस्त को गांव स्तर पर, चार अगस्त को उपमंडल स्तर पर और पांच अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें