नारनौल। बहरोड़-नारनौल सड़क पर वीरवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव अकलीमपुर निवासी रामेश्वर कुमार (46) वीरवार दोपहर को बाइक से नारनौल आया था। यहां शास्त्री नगर में उनका कोई रिश्तेदार रहता है। यहां पर रिश्तेदार से मिलने के बाद वह शाम करीब 6 बजे गांव लौट रहा था। रास्ते में सीआईएसएफ कैंप के नजदीक लगभग 7 बजे पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामेश्वर बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहरोड़ पुलिस ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।