कनीना। सड़क पर खड़े एक ट्रक से से बाइक के टकराने से एक व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना में पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कनीना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हरि प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 8:15 बजे वह कनीना से झगड़ौली जा रहा था। उसके आगे गांव गुढ़ा निवासी मदनलाल बाइक से रहा था। गांव गुढ़ा के पास एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क पर ट्रक खड़ा था। इसका कोई इंडिकेटर नहीं जल रहा था। ट्रक पत्थर से भरा हुआ था और चालक ट्रक के अंदर बैठा था।
जैसे ही वह गांव गुढ़ा की तरफ जाने लगा तो उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इसके कारण बाइक सवार मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। उसने भाई रवि कुमार को फोन पर सूचना दी। इसके बाद रवि कुमार व मदनलाल का लड़का हिमांशु कुमार मौके पर पहुंचे। मदनलाल को कनीना नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मदनलाल को मृत घोषित कर दिया।