फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बड़कोदा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास से पाथेड़ा आ रहे एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे घायल हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शिकायत में बिरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भतीजा देवेंद्र सोमवार को कोरियावास आया था। वह मंगलवार को अपने गांव पाथेड़ा जा रहा था।। वह जैसे ही बड़कोदा के पास पुल पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें