फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से लिफ्ट देकर निजी कंपनी कर्मचारी से 13 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखी पर्स व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसको बाइक से उतार कर फरार हो गए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर के कुलताजपुर निवासी महेश एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को नारनौल से गांव जाने के लिए रात को 10 बजे उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे। उन लोगों ने उसे बीच में बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद बाइक सवारों ने एकांत में उससे मारपीट कर पर्स व मोबाइल छीन लिया। महेश के मुताबिक उसकी पर्स में 13 हजार रुपये थे। उसके बाद बाइक सवार उसे सुनसान जगह पर उतार कर फरार हो गए। बाइक सवार युवकों ने चेहरा ढंक रखा था, जिससे वह खुद को पहचान नहीं सका। जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर मारोली निवासी अजीत नीमराणा में एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार की रात 11 बजे मारोली जा रहा था। बहरोड़ मोड पर दो बाइक सवार आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। युवकों ने पीड़ित से मोबाइल व 900 रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें