फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाय से टकराकर गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Apr 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास सामने अचानक आई गाय से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार नांगल चौधरी निवासी रमेश सैनी की मौत हो गई जबकि उनके साथी घायल हो गए। घटना वीरवार देर शाम को हुई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
करीब एक साल पहले रमेश सैनी के जवान बेटे की भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी। उस घटना के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी रमेश सैनी पर आ गई थी लेकिन अब उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

रमेश सैनी देर शाम अपने एक परिचित के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर पहुंचे, अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। अंधेरा होने के कारण बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में घायल रमेश की मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने बताया कि रात के समय पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की कमी, तेज रफ्तार और सड़कों पर पशुओं की मौजूदगी, दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें