डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
महेंद्रगढ़ रोड पर डिवाइडर से टकराने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे नसीबपुर गांव के पास डिवाइडर से वाहन सवार टकरा गया। हादसे से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं विक्रम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अजय कुमार मजदूरी का काम करता था। दो भाइयों में बड़ा था। अजय कुमार राजमिस्त्री था और विक्रम लेबर का काम करता था।