नारनौल। हीरो ऑटो शोरूम के गोदाम से चोर मोटरसाइकिलों की बैटरी व अन्य सामान चुरा ले गए। इस संबंध में शोरूम प्रभारी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में माजरी झुंझुनु राजस्थान निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह नारनौल हीरो ऑटो डिल्स नारनौल के इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। 18 मई की सुबह जब शोरूम के पास गोदाम में बाइक लेने गए थे तब देखा कि वहां खड़ी मोटरसाइकिलों में से बैटरियां व काफी सामान गायब था। 8-10 बाइकों में तोड़फोड़ भी की गई थी तथा गोदाम के ऊपर जाने के सभी ताले टूटे हुए थे। कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।